फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vivek made his name bright by winning gold medal in wrestling

कुश्ती में गोल्ड मेडल जीत कर विवेक ने किया नाम रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vivek made his name bright by winning gold medal in wrestling
चौमुहां/छाता (मथुरा)। बहरीन में आयोजित अंडर 15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गांव नरी निवासी विवेक ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीत कर जनपद तथा अपने गांव का नाम रोशन किया है। मंगलवार को गांव के चौ. चरण सिंह जादौन इंटर कॉलेज में आयोजित स्वागत समारोह में पहलवान का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में पहुंचे रालोद के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने युवा पहलवान विवेक जादौन का श्रीराधा-कृष्णा की छवि भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा की विवेक ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर जिले के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने पहलवान से कठिन परिश्रम जारी रखने को कहा। वह ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल हासिल करेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शोभाराम शर्मा, गिर्राज सिंह, राजवीर सिंह, हरवीर सिंह, धनपाल सिंह, दर्शन सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

छाता बार एसोसिएशन के वकीलों तथा समाजसेवियों ने कोच एवं गोल्ड मेडल विजेता विवेक का स्वागत किया। कोच निर्भीक बालियान ने बताया कि बहुत ही मेहनत करने के बाद गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। कुश्ती के दौरान मंगोलिया, कजाकिस्तान जैसे देशों के पहलवानों को कुश्ती में पराजित कर देश व अपने गांव का नाम विवेक ने रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक में बताया कि उनकी जीत का श्रेय उनके माता-पिता एवं कोच को जाता है। उन्होंने कहा कि युवा अगर व्यसनों से दूर रहें तो कुश्ती के क्षेत्र में बहुत अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। उसका उद्देश्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। स्वागत करने वालों में कन्हैया शर्मा, चंद्रपाल यदुवंशी, पवन ठाकुर, हर्षित ठाकुर, रोबिन ठाकुर राजवीर ठाकुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed