फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Visitors will be able to go to the temple only from Mera Pyara Barsana Gate

Mathura News: मेरा प्यारा बरसाना गेट से ही मंदिर जा पाएंगे दर्शनार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Visitors will be able to go to the temple only from Mera Pyara Barsana Gate
मथुरा। राधाष्टमी मेला क्षेत्र की समीक्षा करते जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान । - फोटो : mathura
बरसाना (मथुरा)। 31 अगस्त को आयोजित राधाष्टमी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने धरा से अंबर तक सघन निगरानी और भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। दर्शनार्थियों को मेरा प्यारा बरसाना गेट से ही मंदिर तक जाने की अनुमति होगी। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और आपात सेवाओं की कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन

अनुमानित 15 लाख श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेला क्षेत्र को 6 जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर का दायित्व अलग अधिकारी को सौंपा गया है। 6 वॉच टावर और 160 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, 6 स्थानों पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था कर अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं के लिए 165 बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं 10 एंबुलेंस लगातार सक्रिय रहेंगी। भीड़ प्रबंधन के लिए 11 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां आवश्यकता पड़ने पर भीड़ को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन


मंदिर में वन-वे दर्शन व्यवस्था लागू की जाएगी। श्रद्धालु पुराने सीढ़ी मार्ग से मंदिर में प्रवेश करेंगे और जयपुर मंदिर गेट से बाहर निकलेंगे। दर्शनार्थियों को मेरा प्यारा बरसाना गेट से ही मंदिर तक जाने की अनुमति होगी। वहीं गोवर्धन, छाता, कोसी और कामां मार्ग से बरसाना पहुंचने वाले वाहनों को नजदीकी पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा। बैठक में एडीएम डॉ. पंकज कुमार व अमरेश सिंह, एसपी सुरेश चंद रावत व मनोज कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, एमवीवीपी के ओएसडी प्रसन्न द्विवेदी, सीएमओ डॉ. संजीव कुमार, नगर पंचायत बरसाना चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

15 लाख भक्तों की प्यास बुझाने के लिए 30 टैंकरों से पेयजल आपूर्ति होगी। खोया-पाया केंद्र ब्रजेश्वरी और नए बस स्टैंड पर स्थापित किए जाएंगे। प्रशासन अभिषेक के लाइव प्रसारण की योजना भी बना रहा है। इससे वे श्रद्धालु जो गर्भगृह तक नहीं पहुंच पाते, दूर से ही सहज भाव से राधारानी के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed