फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vishwa Hindu Parishad officials held meeting with Bhagwatacharyas in Vrindavan

UP: 'हिंदू नहीं हिंदुत्व भी खतरे में...', विहिप महामंत्री बोले- भागवताचार्यों के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा संदेश

Sat, 17 Jan 2026 09:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 17 Jan 2026 09:05 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में भागवताचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर के निर्देशन में हुई बैठक में ब्रज सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए विहिप पदाधिकारियों ने व्यासाचार्यों के साथ सनातन धर्म की सुरक्षा और हिंदू समाज की वर्तमान चुनौतियों पर गहन मंथन किया।

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad officials held meeting with Bhagwatacharyas in Vrindavan
कृष्ण कृपा धाम में विहिप द्वारा आचार्य व्यास पीठ विमर्श बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं भागवताचार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि विश्व में ही नहीं देश के अंदर भी हिंदू समाज के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनका सामना करने के लिए समाज में प्रबोधन और जागरण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू ही खतरे में नहीं है, बल्कि हिंदुत्व भी खतरे में है। सनातन अनादि काल से है और अनंत काल तक रहेगा।
विज्ञापन


यह विचार उन्होंने शनिवार को कृष्ण कृपा धाम आश्रम में विश्व हिंदू परिषद की आचार्य व्यास पीठ विमर्श बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बाहरी चुनौतियों के साथ-साथ आंतरिक चुनौतियों विशेषकर संस्कारों का क्षरण एक गंभीर विषय है, विहिप इसके लिए कार्य योजना तैयार कर रही है। भागवताचार्यों के जरिए जन-जन तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा। भागवताचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर के निर्देशन में हुई बैठक में ब्रज सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए विहिप पदाधिकारियों ने व्यासाचार्यों के साथ सनातन धर्म की सुरक्षा और हिंदू समाज की वर्तमान चुनौतियों पर गहन मंथन किया।
विज्ञापन


भागवताचार्य ने हिंदू समाज की घटती संख्या और पारिवारिक विघटन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए जरूरी है कि हिंदू समाज में विवाह समय पर हों और युवा पीढ़ी तलाक जैसे रास्तों से बचे। उन्होंने समाज को जोड़ने का मंत्र देते हुए कहा कि हमें सभी जातियों को एक साथ लाना होगा। संजीव कृष्ण ने उदाहरण दिया कि जैसे एक संगीत मंडली में हर जाति के लोग शामिल होते हैं, वैसे ही हिंदू समाज के हर वर्ग में समरसता का भाव होना चाहिए। स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि संत, धर्माचार्य एवं भागवताचार्य अपने कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू समाज को जगाने और जातिगत भेदभाव को दूर करते हुए एकजुटता का संदेश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों के बीच की दूरी को समाप्त कर एक मजबूत और एकजुट समाज का निर्माण करने के लिए कार्य योजना पर काम किया जाएगा। प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल ने कहा कि जब तक समाज का हर वर्ग कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चलेगा, तब तक चुनौतियों का पूर्ण समाधान संभव नहीं है। बैठक में विहिप के ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रांत धर्माचार्य प्रमुख ओमप्रकाश, डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, योगेश गौतम, डाॅ. नितिन चौधरी, पवन शर्मा, मुकेश खांडेकर समेत अन्य मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed