{"_id":"57c46a914f1c1b644b2cb520","slug":"viral-fever-in-mant","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांट में वायरल से सैकड़ों बीमार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांट में वायरल से सैकड़ों बीमार, दो की मौत
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के कई गांव इस समय वायरल की चपेट में हैं। यहां सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों के अनुसार गांव अरुआ में पिछले 15 दिन में दो लोगों की बुखार से मौत भी हो चुकी है।
बरसात से हुए जलभराव के बाद अब गांव-गांव में मरीजों की चारपाई बिछ गई हैं। उपचार की स्थिति लचर होने के कारण यह स्थिति निरंतर बढ़ रही है। लोग इससे बचने के लिए प्राईवेट चिकित्सकों का सहारा ले रहे हैं। गांव अरुआ, जेसबा में बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हैं।
ग्रामीणों ने वर्तमान स्थिति से जिलाधिकारी और सीएमओ को भी अवगत कराया है। लोगों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बरसात के बाद गांवों में जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव हुआ और पानी में मच्छर पैदा हो गए हैं। मांट क्षेत्र के किसी भी गांव में चार वर्ष से दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। इससे मच्छरों का प्रकोप जारी है।