फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vipra Samaj did the work of giving direction to the country: Laxminarayan

देश को दिशा देने का कार्य विप्र समाज ने किया: लक्ष्मीनारायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Vipra Samaj did the work of giving direction to the country: Laxminarayan
मथुरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और विश्व हिंदू महासंघ ने गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री को सम्मानित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश को दिशा देने का कार्य विप्र समाज ने किया है। मुरलीधर हाई स्कूल बाड़ा बिहारी दास जनरल गंज में कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के स्वागत में कवि डॉ. रमाशंकर पांडे व विनीत गौतम ने कविता पाठ किया। महानगर महामंत्री डीएस दीक्षित ने कहा कि 10वीं शताब्दी से भारतीय वेदों व ग्रंथों, भारत की सभ्यता को विदेशी आक्रमणकारियों ने नष्ट करने के लिए जलाया, जिसे विप्रजनों ने ही कंठस्थ कर जीवंत रखा है। विप्र समाज ही भारतवर्ष को एक नई दिशा दे सकता है। जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने ब्राह्मण महासभा की स्थापना से लेकर अब तक किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के पन्ना लाल गौतम ने कहा कि मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने सदैव विप्र समाज को सम्मान दिया है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, मनोज उपाध्याय, सोनू, राजू, तेजवीर व विशाल पाराशर, देवेंद्र शर्मा ने स्वागत किया। अशोक कुमार जोशी, एसपी शर्मा, राधा मोहन शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, हरीश शर्मा,नरेश शर्मा, बिहारी लाल गोस्वामी व डॉ रेखा शर्मा, डॉ शैली गौतम, विशाल पाराशर, मनोज शर्मा (बॉबी भैया), एसएन शर्मा व जयवीर शर्मा भी मौजूद थे। अध्यक्षता डॉ. सुरेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष तथा संचालन धर्म दत्त गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed