फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers will have to wait for their share, their share of water will go to the city

Mathura News: ग्रामीणों के हिस्से में इंतजार आएगा, उनके हक का पानी शहर जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers will have to wait for their share, their share of water will go to the city
प्रदीप कुमार
विज्ञापन

मथुरा। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को दिए जाने वाले 225 एमएलडी गंगाजल में से अधिकारियों ने सरकार से 75 एमएलडी गंगाजल शहरवासियों को देने की मांग की है। तर्क दिया गया कि वर्तमान में ग्रामीणों को 150 एमएलडी गंगाजल आपूर्ति की ही जरूरत है। 75 एमएलडी गंगाजल आपूर्ति की 2054 में आवश्यकता पड़ेगी।


यह हाल तब है जब बीते दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में भूगर्भ जल के दर्जनों नमूने फेल हुए थे। कई गांव में टीडीएस की मात्रा 3500 से ऊपर मिली थी। बावजूद इसके ग्रामीणों के हक का गंगाजल शहरवासियों को देने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन



वर्तमान में मथुरा-वृंदावन में 135 एमएलडी के सापेक्ष 25 एमएलडी गंगाजल की ही आपूर्ति की जा रही है। यह गंगाजल पाइपलाइन के माध्यम से बुलंदशहर से आ रहा है। बाकी नगर निगम अन्य संसाधनों से करीब सौ एमएलडी पानी आपूर्ति कर रहा है। हालांकि जल निगम ने इसकी भरपाई के लिए देहात क्षेत्र में भूमिगत जल की तलाश की थी, लेकिन यह प्रयोग विफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दर्जनों ग्राम पंचायतों में पानी का टीडीएस न्यूनतम 800 और अधिकतम 3500 पाया गया। इसलिए यह प्रयोग सफल नहीं हो सका। सभी स्त्रोतों से हार कर अधिकारियों ने ग्रामीणों के हक का गंगाजल शहरवासियों को देने की योजना बनाई है।


जल निगम के सहायक अभियंता नसीम अहमद सिद्दकी ने बताया है कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 225 एमएलडी गंगाजल आपूर्ति की योजना है, लेकिन वर्तमान समय में ग्रामीणों को मात्र 149.77 एमएलडी गंगाजल की आवश्यकता है। बाकी 75.23 एमएलडी गंगाजल की ग्रामीणों को 2054 तक आवश्यकता पड़ेगी। इसलिए अधिकारियों ने 75.23 एमएलडी गंगाजल शहरवासियों को आपूर्ति करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। स्वीकृति के बाद आगे की दिशा तय होगी। संवाद

प्रतिव्यक्ति 135 ली. पानी की प्रतिदिन जरूरत
अधिकारियों के मुताबिक, शहर के एक व्यक्ति को 135 लीटर प्रतिदिन पानी की आवश्यकता होती है, जबकि एक ग्रामीण को 55 लीटर प्रतिदिन पानी की जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि अधिकारियों ने ग्रामीणों के हक का गंगाजल शहरवासियों को देने की योजना बनाई है।


वर्जन
ग्रामीण क्षेत्र से कटौती करके करीब 75 एमएलडी गंगाजल आपूर्ति की मांग की गई है। ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के तहत 225 एमएलडी गंगाजल आपूर्ति की योजना है, जबकि वर्तमान में 150 एमएलडी की ही जरूरत है। इसलिए सीएम योगी आदित्यनाथ से 75 एमएलडी गंगाजल को शहरवासियों को देने की मांग की गई है।
-विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed