{"_id":"694d91498056b117ed050678","slug":"villagers-protest-against-new-borewell-in-devi-atas-halt-drilling-work-mathura-news-c-412-1-mt21004-3652-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: देवी आटस में नए नलकूप का विरोध, ग्रामीणों ने रुकवाया बोरिंग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: देवी आटस में नए नलकूप का विरोध, ग्रामीणों ने रुकवाया बोरिंग का कार्य
विज्ञापन
चौमुहां। गांव देवी आटस में जल निगम द्वारा कराए जा रहे नए नलकूप (बोरवेल) के निर्माण का ग्रामीणों ने तीखा विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस नए बोरवेल से क्षेत्र में जल संकट गहरा सकता है।
जल निगम ने गांव में सरकारी नलकूप के लिए बोरिंग का काम शुरू कराया बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए। नारेबाजी करते हुए काम रुकवा दिया। विजेंद्र और प्रेमचंद ने कहा कि सीमित दायरे में अधिक बोरवेल होने से भूगर्भ जल का स्तर तेजी से नीचे चला जाएगा। गांव के घरेलू हैंडपंप सूख जाएंगे, जिससे भविष्य में पानी की किल्लत हो जाएगी। ग्रामीण नारायण के अनुसार, संबंधित स्थल का पानी पीने योग्य नहीं है। री-बोरवेल के बजाय ऐसी जगह खुदाई हो जहां पानी मीठा मिले।
वहीं जल निगम के अधिकारियों के अनुसार गांव में 30-35 वर्ष पुराने दो नलकूप थे, जो खराब पड़े हैं। जांच में एक नलकूप पूरी तरह अनुपयोगी मिला। विकल्प के तौर पर उसी के पास नया बोरवेल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को मीठा पानी उपलब्ध कराना है। जल निगम के एक्सईएन राम कैलाश ने बताया विरोध को देखते हुए कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी शंकाओं को दूर किया जाएगा। संवाद