फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers in Jarara gripped by fear due to jackal menace

Mathura News: जरारा में सियार के प्रकोप से दहशत में ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Jarara gripped by fear due to jackal menace
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा के जंगल में सियार के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। वह खेतों पर आने जाने वाले करीब छह बच्चों, युवा और नौजवानों पर हमला कर चुका है। ग्राणीणों का दावा है कि सियार पागल हो गया है। सूचना पर पहुंची वन टीम एवं ग्रामीणों ने जंगल में उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

जरारा के प्रधान गुलाब सिंह यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव जरारा निवासी औंकार सिंह की 11 वर्षीय बेटी राधिका खेत की तरफ जा रही थी। तभी खेतों में खड़ी फसल से निकल कर सियार ने किशोरी पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े तो सियार खेतों में खड़ी फसलों में घुस गया। इससे पहले सियार खेतों में काम करने जा रहे बौबी, हेमंत, सतेन्द्र, वीरेंद्र,आचारी, बबीता आदि पर हमला कर चुका है। सुरीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी घायलों के एंट्री रेबीज इंजेक्शन लगवाए गए है। पागल सियार की सूचना पर वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने जंगल में उसकी काफी तलाश की, मगर कोई पता नहीं चल सका। सियार के प्रकोप से त्रस्त गांव जरारा के ग्रामीणों के अलावा बेरा, सिंकदरपुर, शीशा गढी, नगला पाती आदि गांवों के किसान हाथों में लाठी डंडे लेकर खेतों की ओर जा रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed