फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers angry with power cuts staged a protest

Mathura News: बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry with power cuts staged a protest
चौमुहां बिजलीघर पर बैठे अकबरपुर के ग्रामीण।
चौमुहां। गांव अकबरपुर में बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीण एकत्रित होकर चौमुहां बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रात में बार-बार बिजली कटने से बच्चे और बुजुर्ग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। पेयजल का संकट बना हुआ है। आरएसएस के खंड संपर्क प्रमुख विष्णु हिंदुस्तानी ने बताया कि गांव अकबरपुर, तरौली और पिल्होरा में बिजली की आपूर्ति चौमुहां बिजली घर से होती है। रात के समय अक्सर बिजली काट दी जाती है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि थोड़ी सी बारिश या हवा चलने पर भी बिजली काट दी जाती है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन और रात विद्युत आपूर्ति बंद रही है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि भरत सिसोदिया, राकेश सिसोदिया, ललित सिसोदिया, कालीचरण, तेजवीर, कुमर सैन सिसोदिया, महेश तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed