फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villager was attacked shot in leg and waist in firing In enmity

पैगांव में फिर खूनी-खेल: रंजिश में ग्रामीण पर हमला, फायरिंग में पैर और कमर में लगी गोली, गांव में पुलिस बल तैनात

Wed, 18 May 2022 11:10 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा।
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 18 May 2022 11:10 PM IST
सार

नौ महीने बाद थाना शेरगढ़ के पैगांव में फिर से सनसनी फैल गई है। हमलावरों ने ग्रामीण को निशाना बनाकर फायरिंग की। जिसमें उसके पैर और कमर में गोली लगी।

विज्ञापन
villager was attacked shot in leg and waist in firing In enmity
अस्पताल में घायल, पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना शेरगढ़ के पैगांव में ग्रामीण पर हमलावरों ने दो गोलियां दाग दीं। इस हमले में रण सिंह के पैर और कमर में गोली लगी। खून से लथपथ रण सिंह जमीन पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने घायल को कोसीकलां के सांगवान हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल पैगांव का माहौल गरमाया हुआ है। एहतियात के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार रात सवा नौ बजे हुए इस गोलीकांड से सनसनी फ़ैल गई। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि रण सिंह की कमर और पैर में गोली लगी है। उसे कोसीकलां सांगवान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

एहतियात के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। करीब नौ महीने पहले गांव में हुए डबल मर्डर से यह हमला जुड़ा हुआ है। इस हमले में घायल के दो भाइयों की हत्या हुई थी। रंजिश में यह जानलेवा हमला किया गया है। फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed