फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villager dies

Mathura News: ग्रामीण की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Villager dies
ग्रामीण की मौतछाता। कस्बा के पैगांव रोड स्थित एक निजी क्लीनिक पर गलत इंजेक्शन लगने से सेवलगढ़ निवासी व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित परिजन ने स्वास्थ्य केंद्र पर शव रखकर हंगामा किया और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव सेवलगढ़ निवासी विजय सिंह (50) पुत्र विधू राम शनिवार देर शाम पैर में चोट और पेट दर्द की होने पर छाता के पैगांव रोड स्थित एक निजी क्लीनिक पर दवा लेने गए थे। उनके भतीजे रतन सिंह का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के ठीक बाद विजय की तबीयत बिगड़ने लगी। नामदज ने परिजन को गुमराह किया और आनन-फानन में मरीज को अपनी बाइक पर बैठाकर केडी अस्पताल ले गया। बताया गया है कि इस दौरान अचेत अवस्था में विजय के पैर सड़क पर रगड़ते हुए गए। केडी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण पहले शव लेकर कोतवाली पहुंचे और फिर सीएचसी पर एकत्रित होकर विरोध हंगामा किया।
विज्ञापन


शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - कमलेश सिंह, कोतवाली प्रभारी, छाता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed