Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villager anger erupts over liquor cannabis gambling

Mathura News: अवैध शराब, गांजा और जुए के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villager anger erupts over liquor cannabis gambling
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव मुड़सेरस में अवैध शराब, गांजा और जुए के बढ़ते कारोबार से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर थाना गोवर्धन पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर गांव में चल रही अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब की बिक्री, गांजा की तस्करी और जुए के अड्डे संचालित हो रहे हैं। कई बार मौखिक शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन अवैध गतिविधियों के कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही गांव में आए दिन विवाद और अशांति की स्थिति भी बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब, गांजा और जुए के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दो दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांतिपूर्वक वापस लौट गए। शिकायत करने वालों में रामस्वरूप, महावीर, अज्जू ठाकुर, बिज्जो पुजारी, शिवराम, जगन्नाथ, प्रताप सिंह, प्रकाश फौजी, जवाहर, कृष्णा, वीरवती, कमला, सावों, हरी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed