फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura PCS Officer Case Vigilance team will again scrutinize documents in DPRO office

Mathura PCS Officer Case: महिला PCS अधिकारी के खिलाफ पूर्व में किस-किस ने की शिकायत, सबूत जुटाएगी विजिलेंस

Thu, 06 Feb 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 10:35 PM IST
सार

PCS Kiran Chaudhary News: मथुरा की जिलापंचायत राज अधिकारी पीसीएस किरन चौधरी के कार्यालय में फिर से विजिलेंस टीम आएगा। यहां टीम केस से जुड़े दस्तावेज खंगालेगी। 
 

विज्ञापन
Mathura PCS Officer Case Vigilance team will again scrutinize documents in DPRO office
पीसीएस किरन चौधरी और जांच करती विजिलेंस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

PCS Kiran Chaudhary: रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुई डीपीआरओ किरन चौधरी के जेल जाने के बाद आगरा विजिलेंस की टीम पुनः मथुरा डीपीआरओ कार्यालय में कागजात खंगालने के लिए आएगी। विजिलेंस टीम के पास यदि कोई व्यक्ति शिकायत करता है तो उसकी शिकायत को भी इसी मामले शामिल करके चार्जशीट को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन



एसपी विजिलेंस आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई हुई है। जबकि जांच में पता चला कि पूर्व में भी कई मामलों में प्रधानों द्वारा शिकायत की गई थी। टीम शिकायतकर्ताओं के इंतजार में है। यदि कोई प्रधान अपनी शिकायत लेकर आता है तो उसकी शिकायत पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही टीम एक बार पुनः डीपीआरओ किरन चौधरी के कार्यालय जाएगी और उनके हस्ताक्षर किए हुए दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच करेगी। एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता यदि अपनी अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहता है तो वह अपनी गुप्त शिकायत भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed