{"_id":"5e25f1228ebc3e4ad74f7d8a","slug":"video-viral-mathura-news-agr425751796","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान व शौचालय के नाम पर रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान व शौचालय के नाम पर रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। गोवर्धन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौंख देहात के प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें ग्रामीणों से शौचालय और मकान बनवाने के नाम पर प्रधान प्रतिनिधि रुपये मांग रहा है। वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पिछले मंगल दिवस में सौंख देहात ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण न होने की शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देश पर गोवर्धन ब्लाक से प्राथमिक विद्यालय आजल में जांच करने टीम के साथ प्रधान प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद पहुंचे। ग्रामीणों को आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने पिछले कई माह पूर्व शौचालय और मकान निर्माण कराने के नाम पर पांच हजार रुपये लिए थे।
अभी तक न तो मकान बना और न ही शौचालय का कार्य पूर्ण हुआ। इस बारे में प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि आरोप निराधार हैं। इस प्रकार की कोई बात नहीं हुई है। ग्रामीण मदन लाल, हरी सिंह, केदार सिंह, नेम सिंह, विष्णु, मंगतू सिंह, हंभीर सिंह, बृजमोहन आदि ने मामले की जांच की मांग की है।