फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   video of registry office employee taking bribe surfaced In Mathura registrar removed him

Mathura: रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने, रजिस्ट्रार ने की कार्रवाई... हटाया गया

Mon, 08 Jul 2024 10:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 10:37 PM IST
सार

रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है। रजिस्ट्रार ने कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया है। 

विज्ञापन
video of registry office employee taking bribe surfaced In Mathura registrar removed him
Mathura: रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने - फोटो : video grab

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सदर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय के एक कर्मी का सोमवार को कार्यालय में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। उक्त बाबू को सब रजिस्ट्रार स्तर से कार्रवाई करते हुए हटा दिया गया है। यह कर्मचारी आउटसोर्सिंग के तहत तैनात था।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 9 सेकंड का है। इसमें एक कर्मचारी टेबल के एक ओर लगी कुर्सी पर बैठा है। सामने कोई एक महिला अपने रजिस्ट्री संबंधी दस्तावेज तैयार कर रही है। कर्मचारी के पास एक व्यक्ति आता है। हाथ में कुछ पैसे देता है। उक्त रूपयों को कर्मचारी जेब में रखता हुआ वीडियो में दिख रहा है। 
विज्ञापन


यह वीडियो सोमवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तब उन्होंने बताया कि कर्मचारी आउटसोर्स के तहत तैनात है। नवल उनका नाम बताया जा रहा है। सब रजिस्ट्रार अरुण कुमार ने बताया कि वीडियो में दिख रहे कर्मचारी नवल को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed