{"_id":"681278eab8a11361c50267f1","slug":"vhp-and-bjp-members-did-public-relations-to-ensure-the-success-of-bharat-bandh-mathura-news-c-369-1-mt11002-128910-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भारत बंद की सफलता को विहिप और भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भारत बंद की सफलता को विहिप और भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा बंद करने की अपील करते भाजपाई और विहिप के पदाधिकारी ।
- फोटो : mathura
मथुरा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश वासियों में आक्रोश है। विश्व हिंदू परिषद ने आतंकी हमले के खिलाफ बृहस्पतिवार को भारत बंद का आह्वान किया। भारत बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा और उसके संगठन के पदाधिकारी जुट गए हैं। बुधवार को विहिप और भाजपा के सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से भारत बंद में सहयोग करने का आह्वान किया।
विहिप महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में बुधवार को जनसंपर्क कर भारत बंद की लोगों से अपील की। जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ होली गेट से हुआ। यहां से छत्ता बाजार, विश्राम घाट, स्वामी घाट, चौक बाजार, घीया मंडी, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड होते पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुनः होली गेट पहुंचे। जनसंपर्क अभियान में शामिल लोग हाथों में तिरंगा, केसरिया झंडा लेकर दुकानों पर पहुंच और व्यापारियों से बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की।
जनसंपर्क में गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी जी, संघ के महानगर कार्यवाह विजय बंटा, योगेश आवा, पवन हिंडोल, मदन मोहन श्रीवास्तव, रामकिशन पाठक, नितिन चतुर्वेदी, बालकिशन पाठक, हेमंत खंदौली, हनुमान पहलवान पार्षद, महानगर मंत्री गोकुलेश गौतम एडवोकेट, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, सह संयोजक वत्सल भाटिया, कृष्ण आचार्य आदि मौजूद रहे।