फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Veterinary University signs MoU with USA University

Mathura News: वेटरनेरी विवि ने यूएसए के विश्वविद्यालय से किया एमओयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Veterinary University signs MoU with USA University
- यूएसए की वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने वेटरनेरी विवि मथुरा में आकर किए हस्ताक्षर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। उप्र पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान एवं ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ वेटरनेरी मेडिसन स्टिलवॉटर ओक्लाहोमा, यूएसए के मध्य पशु चिकित्सा विज्ञान के शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।


इस एमओयू के माध्यम से दोनों विश्वविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों को एक-दूसरे के विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग कर सकेंगे। ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी की तरफ से डॉ. जैरी मलायर, सह-अधिष्ठाता व डॉ सुनील मोरे वेटरनेरी विवि आए हुए हैं। डॉ. मलायर ने विवि का भ्रमण भी किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में दोनों विवि पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करेंगे। वेटरनेरी विवि की तरफ से कुलसचिव डॉ. अरूण कुमार मदान, निदेशक शोध डॉ. विकास पाठक, निदेशक प्रसार डॉ. अतुल सक्सेना ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। पशुचिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. पीके शुक्ला ने विवि में चल रहे शोध एवं शिक्षण से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed