{"_id":"5edf8e3b8ebc3e431b2fb7aa","slug":"veterinary-university-covid-19-lab-testing-mathura-mathura-news-agr44537028","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरनेरी यूनिवर्सिटी कोविड-19 लैब में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरनेरी यूनिवर्सिटी कोविड-19 लैब में जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। काफी इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार से वेटरनेरी यूनिवर्सिटी स्थित कोविड-19 लैब में जांच शुरू हो गई है। पहले दिन 52 सैंपल की जांच की गई। देर शाम इसकी रिपोर्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को भेज दी गई। इसी के साथ मथुरा स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन भी जांच के लिए लैब को देर शाम सैंपल भेजे।
वेटरनेरी यूनिवर्सिटी स्थित कोविड-19 लैब को सोमवार शाम ही जांच के लिए सैंपल मिल गए थे। इनकी जांच मंगलवार को हुई। प्रात: आठ बजे जांच की प्रक्रिया निर्धारित चिकित्सकीय टीम ने शुरू कर दी थी। जांच का पहला दिन होने के कारण बेहद सावधानी बरती गई। सैंपल जांच की प्रक्रिया भी बहुत धीमी रही। इससे करीब 52 सैंपल की जांच में शाम छह बजे तक का वक्त लगा।
यूनिवर्सिटी ने इस लैब में कोरोना जांच के लिए 12 सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें दो चिकित्सक केडी मेडिकल कॉलेज के भी हैं। देर शाम कोरोना सैंपल जांच रिपोर्ट आईसीएमआर दिल्ली की वेबसाइड पर डाली गई। डीन वेटरनेरी साइंस डॉ. राजेश निगम ने बताया कि पहला दिन था, इसलिए थोड़ा अधिक वक्त लगा है। रिपोर्ट आईसीएमआर को भेज दी गई है। नए सैंपल जिला स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से फिर मिल गए हैं।