फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vehicles will be running smoothly on the Northern Bypass within a week

Mathura News: एक सप्ताह में उत्तरी बाईपास पर सरपट दौडे़ंगे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will be running smoothly on the Northern Bypass within a week
फरह। सब कुछ सही चला तो एक सप्ताह बाद उत्तरी बाईपास वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। उत्तरी बाईपास के शुरु होने से मथुरा, आगरा और एनएच 19 पर भारी वाहनों के कारण जगह जगह लगने वाले जाम से आम नागरिकों को राहत मिलेगी। फिलहाल उत्तरी बाईपास से यमुना एक्सप्रेस के लिंक पर 600 मीटर के अखिरी टुकडे़ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूरे बाईपास की साफ सफाई का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

हाईवे के बीच बने हुए डिवाडर में गेल गैस पाइप लाइन को भी शिफ्ट करने का कार्य आखिरी फेज में है। बाईपास की एक्सप्रेस वे में आखिरी कनेक्टविटी पाइंट पर हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का कार्य आज से शुरु होगा। इसके लिए 13 नए टॉवर लगाए गए हैं। जिन पर लाइन शिफ्ट होनी है। अभी तक शटडाउन मिलने में आई रुकावट के कारण लाइन शिफ्ट के कार्य में देरी हो रही थी। मगर अब आईओसीएल से सहमति बनाकर अधिकारियों ने इसकी रुपरेखा तैयार कर ली है। मगर इस पर गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल शुल्क भी देना पडे़गा। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे ऑथोरिटी योजना बना रही है।
विज्ञापन


आगरा को जाम से मुक्त करने के लिए उत्तरी बाईपास का कार्य 2022 में शुरु हुआ था। बाईपास का निर्माण 2024 तक पूरा होना था। मगर किसानों के अधिक मुआवजे की मांग और अन्य कारणों के कारण इसका निर्माण एक वर्ष आगे चला गया। मगर अब शीघ्र ही यह वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। यह बाईपास गांव रैपुराजाट से शुरु होकर सादाबाद के गांव मिडावली और जटोई के समीप यमुना एक्सप्रेस वे में लिंक होगा। एनएच 19 के चैनल नं 174 से यमुना एक्सप्रेस वे के चैनल नं 141 को जोड़ते हुए यह बाईपास मथुरा, बल्देव, महावन, सादाबाद से गुजरेगा। इस बाईपास के शुरु होने से वाहन चालकों को आगरा के जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वाहन चालक सिंकदरा, भगवान टॉकीज, रामबाग होते हुए खंदौली पहुंचते थे, मगर इस बाईपास से शुरु होने से आगरा ना जाकर चाहन चालक सीधे खंदौली पहुंच सकेंगे। जहां एक ओर वाहन चालकों को करीब 50 किमी की दूरी तय करने में 1 घंटे से ज्यादा का समय लगता था वहीं अब केवल 14 किमी की दूरी में 15 मिनट का ही समय लगा करेगा। आगरा शहर के निवासियों को भी शहर में बड़े वाहनों के गुजरने से लगने वाले घंटों के जाम से मुक्ति मिल सकेगी।

हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी हिलवेज के प्रोजेक्ट मैनेजर रजत सोलंकी ने बताया कि बाईपास शुरु करने में अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पडेगा, रविवार से नए टॉवरों पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरु हो जाएगा। अब तक शटडाउन मिलने में परेशानी के कारण लाइन शिफ्ट नहीं हो पाई थी। मगर अब आईओसीएल के अधिकारियों से हाईवे के अधिकारियों की सहमति बन गई है। एक सप्ताह में बाईपास के शुरु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed