फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vehicles stopped only on paper

Mathura News: सिर्फ कागजों पर ही वाहनों पर रो , सड़क पर मिली अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stopped only on paper
बाजार में आई में दिल्ली नंबर की गाड़ी।
वृंदावन। भीड़ और अव्यवस्थित यातायात से राहत दिलाने के लिए पुलिस ने 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के आदेश तो जारी कर दिए लेकिन यह फैसला जमीन पर लागू होता नजर नहीं आया। आदेश के अगले दिन मखौल उड़ गया। रोक केवल कागजों में सिमट कर रह गई जबकि सड़कों पर बाहरी गाड़ियां बेधड़क दौड़ती रहीं।
विज्ञापन


वृंदावन की कुंजगलियों में बाहरी वाहनों की कतारें लगी रहीं। बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र, गोपीनाथ बाजार, निधिवन मार्ग और आसपास की संकरी गलियों में भी हालात ऐसे बने कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। पुलिस का दावा था कि बाहरी वाहनों पर रोक लगाकर भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई। पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए लेकिन किसी ने नियमों का पालन सही तरीके से नहीं कराया।
विज्ञापन

नतीजा यह रहा कि बाहरी गाड़ियां शहर के अंदर भी नजर आईं लेकिन न तो प्रभावी बैरिकेडिंग दिखी और न ही सख्त चेकिंग। कई प्रवेश मार्गों से बाहरी गाड़ियां बिना किसी रोकटोक के भीतर तक पहुंचती रहीं जिससे पूरे दिन अफरा तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों को इससे काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed