फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vehicles crawled through dense fog...people suffered from the biting cold.

Mathura News: घने कोहरे में रेंगते रहे वाहन...कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled through dense fog...people suffered from the biting cold.
सोमवार की सुबह घने कोहरे में होकर गुजरते पर्यटक। संवाद
मथुरा। घने कोहरे के साथ गलन भरी सर्दी से सोमवार को भी लोग बेहाल रहे। दिन का तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। घने कोहरे के कारण सुबह दृश्यता शून्य रही। इस कारण वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन मौसम कमोवेश ऐसा ही रहेगा। कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। कई दिन से घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। हाईवे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को भी सुबह वाहन रेंगते रहे। सुबह दस बजे तक राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर कोहरा नहीं छंट सका था। कोहरे के साथ ही गलन भरी ठंड हाड़ कंपाने लगी है। पूरे दिन बादल छाए रहे। सूरज के दर्शन तक नहीं हुए। स्कूलों की छु्ट्टी होने के कारण बच्चों ने राहत महसूस की। कंपकंपाने वाली सर्दी दिन का तापमान अचानक गिरने से बढ़ गई है। शहर में शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। सड़कों के किनारे लोग अलाव तापते नजर आए। बाजारों में भी चहल पहल सामान्य से कम नजर आई। वहीं मंदिरों पर भीड़ में कोई कमी नहीं आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाया रह सकता है। रात के तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed