फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vehicle scanners installed for security at the junction are gathering dust

Mathura News: धूल फांक रहे जंक्शन की सुरक्षा में लगे व्हीकल स्कैनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vehicle scanners installed for security at the junction are gathering dust
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर लगा व्हीकल स्कैनर पड़ा खराब। - फोटो : mathura
मथुरा। रेलवे जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगा व्हीकल स्कैनर लंबे समय से खराब पड़ा है। इससे रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच नहीं हो पा रही है। यहां तैनात आरपीएफ के जवान कंप्यूटर के बजाए आंखों से ही संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2018 में जंक्शन की मुख्य एंट्री व द्वितीय एंट्री पर आने वाले चार पहिया वाहनों की जांच के लिए करीब 35 लाख रुपये की लागत से व्हीकल स्कैनर मशीनें लगाई गई थीं। वहीं इनके संचालन का जिम्मा आरपीएफ को दिया गया था। व्हीकल की जांच के लिए एक प्लेटफार्म भी बनाया गया था। मुख्य एंट्री से होते हुए वीआईपी गेट पर जाने वाले और द्वितीय एंट्री के सर्कुलेटिंग एरिया में जाने वाले सभी चार पहिया वाहनों को इस प्लेटफार्म से होकर ही गुजरना होता था। प्लेटफार्म से होकर गुजरने वाले चार पहिया वाहन के नीचे का फोटो कैमरे के माध्यम से बूथ में लगे कम्प्यूटर की स्क्रीन पर आ जाता था और वाहन के नीचे संदिग्ध वस्तु छिपे होने पर बूथ में बैठा कर्मचारी वाहन को वहीं रोक सकता था। धीरे धीरे ये बूथ बंद हो गए। आरपीएफ का कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते अंडर व्हीकल स्कैनर मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
वर्तमान में व्हीकल स्कैनर सिस्टम बंद पड़े हैं। मथुरा स्टेशन के पुनर्विकास के बाद इसे सही कराया जाएगा।

- प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed