{"_id":"696bb57ee2532672310faa26","slug":"vehicle-ran-over-five-year-old-child-in-mathura-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दर्दनाक...मां को गले लगाने दाैड़े मासूम पर माैत का झपट्टा, सड़क पर खून से सनी बच्चे की लाश देख निकल गई चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दर्दनाक...मां को गले लगाने दाैड़े मासूम पर माैत का झपट्टा, सड़क पर खून से सनी बच्चे की लाश देख निकल गई चीख
Sat, 17 Jan 2026 09:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 17 Jan 2026 09:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को दर्दनाक घटना हुई। सड़क के दूसरी ओर खड़ी मां को गले लगाने के लिए दाैड़े मासूम को वाहन ने राैंद दिया। सड़क पर खून से सने पांच साल के बच्चे के शव को देख लोगों की चीख निकल गई।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के नौहझील में सड़क के दूसरी ओर खड़ी अपनी मां को गले लगाने के लिए दौड़े मासूम पर मौत ने झपट्टा मार दिया। कस्बे में शनिवार को सड़क पार कर रहे पांच साल के बच्चे को रौंद डाला। पलभर में मासूम का खिलखिलाता चेहरा खून से लथपथ होकर हमेशा के लिए शांत हो गया। हादसे में मासूम की मौत के बाद इलाके में मातम छा गया।
घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। पिथौरा निवासी नीरज का छोटा बेटा शिवा (5) परिजन के साथ ई-रिक्शा में बैठकर राशन लेकर गांव लौटा था। जैसे ही ई-रिक्शा गांव के पास रुका तो शिवा की नजर सड़क के दूसरी ओर खड़ी अपनी मां पर पड़ी। मां को देख शिवा का चेहरा खिल उठा और वह मां की गोद में पहुंचने के लिए बिना देखे दौड़ पड़ा। इसी दौरान नौहझील से मांट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मिनी लोडर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर पहले जो बच्चा मुस्कुरा रहा था, वह अब लहूलुहान होकर सड़क पर पड़ा था। हादसा इतना वीभत्स था कि शिवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आंखों के सामने कलेजे के टुकड़े को दम तोड़ता देख मां दहाड़े मारकर रोने लगी।
मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाला नीरज भी मासूम बेटे का शव देख सुध-बुध खो बैठा। उधर, ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे गाड़ी चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। सूचना पर थाना प्रभारी सोनू सिंह, एसआई रणजीत नागर समेत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिवार समेत गांव में छाया मातम
नीरज के दो बेटों में शिवा छोटा था। उसकी नटखट हरकतों के कारण वह सबसा लाडला था। परिजन ने बताया कि जब शाम को नीरज जब मजदूरी करके घर लौटता था तो शिवा दौड़कर उसके गले लगता था। उधर सात साल का गगन भी अपने छोटे भाई को खोने के बाद गुमसुम बैठा है। नीरज के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है।