फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   'Vairagya Diwas' (Day of Renunciation) of Swami Radhaprasad Dev Ju Maharaj Observed

Mathura News: स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज का वैराग्य दिवस धूमधाम से मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
'Vairagya Diwas' (Day of Renunciation) of Swami Radhaprasad Dev Ju Maharaj Observed
ललित कुंज आश्रम में मौजूद महामंडलेश्वर राधाप्रसाद देव जू महाराज । 
वृंदावन। तेरो सोई है जो राधा रसिक अनन्य...स्वामी हरिदासजी की इसी भक्ति परंपरा को अपने जीवन में उतारने वाले संत महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज का 62वां वैराग्य दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। आठ वर्ष की आयु में ठाकुरजी से प्रीत लगाने वाले संत ने ठाकुरजी की सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बताया।
विज्ञापन

स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज संगीत सम्राट स्वामी हरिदास की परंपरा की 18वीं पीढ़ी के संत हैं। संत ने वृंदावन के स्वरूप को अपने भीतर आत्मसात करने के लिए 22 वर्षों तक यहां की कुंज-गलियों में मधुकरी (भिक्षा) मांगकर जीवन यापन किया। अहंकार को शून्य कर केवल हरिनाम को जीवन का आधार बनाया। अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा को प्रगाढ़ करने के लिए उन्होंने 16 बार हिमालय की दुर्गम यात्राएं भी की हैं।
विज्ञापन



रच डाले 90 से अधिक ग्रंथ
महामंडलेश्वर राधाप्रसाद देव जू महाराज सनातन साहित्य के विद्वान भी हैं। उन्होंने ब्रज साहित्य, हरिदासी संप्रदाय और भक्ति मार्ग को समृद्ध करते हुए 90 से अधिक ग्रंथों की रचना की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समय-समय पर उनके ग्रंथों का विमोचन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ललित कुंज में उमड़ेगा सैलाब

परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में समारोह के दौरान महंत मोहिनी बिहारी शरण ने बताया कि ठाकुरजी का भव्य शृंगार कर उन्हें आम के बंगले में विराजमान किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर सत्यानन्द सरस्वती गिरी महाराज, महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज, महंत अचल बिहारी दास, महंत वैष्णव दास, महंत राम दास, बिहारी लाल वशिष्ठ, आचार्य मनोज मोहन शास्त्री, आचार्य मृदुलकांत शास्त्री, आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड़, योगेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed