{"_id":"659e9ce6f8f4f1f98602c27b","slug":"uttarakhand-team-reached-quarter-finals-after-defeating-faridabad-xi-mathura-news-c-160-1-sagr1034-1633-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फरीदाबाद इलेवन को हराकर उत्तराखंड की टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फरीदाबाद इलेवन को हराकर उत्तराखंड की टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। श्री रतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 37 वें अंतरराज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें लीग मैच में बुधवार को उत्तराखंड की टीम फरीदाबाद इलेवन को 53 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ अतिथि करमवीर चौधरी ने टॉस करके एवं खिलाड़ियों से परिचय करके किया।
उत्तराखंड टीम के कप्तान अजयराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उत्तराखंड के बल्लेबाज देव वशिष्ठ और विशुराज ने टीम को धमाकेदार शुरुआत करते हुए पावर प्ले के 6 ओवर में 53 रन की मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए सन्नी और राहुल राजपूत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 168 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। विशुराज ने 35, राहुल राजपूत ने 35 और सन्नी ने 28 रन बनाए। रमेश ने चार, भुप्पी गुर्जर ने तीन और आर्यन और नवीन ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीदाबाद टीम ने पावर प्ले के छह ओवर में एक विकेट खोकर 38 रन जोड़कर सधी हुई शुरुआत की, लेकिन निरंतर धीमा खेलते हुए टीम दबाव में आ गई और 19 में ओवर में पूरी टीम 115 रन पर आउट हो गई। साजिद ने 45 वंश ने 25 और उज्ज्वल ने 12 रन बनाए। अंकित अजय और सन्नी ने 2–2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच 28 रन और 2 विकेट लेने वाले सन्नी को दिया गया। दिग्विजय सिंह, नवनीत अग्रवाल, वीरेंद्र चौधरी, भगत सिंह जादौन, मुकुंद निरंकारी आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।