{"_id":"6111342a8ebc3e798c40f7c9","slug":"uproar-at-toll-plaza-for-indecency-with-bku-leader-mathura-news-agr503100666","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेता से अभद्रता करने पर टोल प्लाजा पर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेता से अभद्रता करने पर टोल प्लाजा पर हुआ हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। भाकियू अंबावता गुट के नेता से जाबरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी। इसके विरोध में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर एसपी देहात और सीओ पहुंच गए। भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन धरना-प्रदर्शन पांच घंटे तक चलता रहा।
भाकियू अंबावता गुट के संगठन मंत्री अमित कुमार टोल प्लाजा से होकर जा रहे थे। तभी वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अभद्रता कर दी। इसकी सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंच गए। टोल के दो बूथों पर कब्जा कर लिया। टोल प्लाजा पर अभद्रता करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही टोल प्लाजा पर एसपी देहात श्रीचंद, सीओ नेत्रपाल सिंह और यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्रोजेक्ट मैनेजर सैयद रफी अहमद रिजवी पहुंच गए। टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया। इस मौके पर उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, योगेश तोमर, अंशु नौहवार, सोनवीर प्रधान, चंद्रपाल सिंह, सचिन तोमर, यशपाल धनगर, लाल सिंह सूबेदार, महेश तोमर, धर्मेंद्र तोमर, मुकेश प्रधान आदि मौजूद थे।