फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uproar after death of young man in Ramakrishna Mission Sevashram Hospital serious allegations made

Mathura: रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, लगाए गए गंभीर आरोप

Sat, 21 Dec 2024 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 01:18 PM IST
सार

मथुरा के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। 
 

विज्ञापन
Uproar after death of young man in Ramakrishna Mission Sevashram Hospital serious allegations made
अस्पताल में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में एक युवक की उापचार के दौरान शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। मृतक के परिजनों और स्थनीय लोगों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन




नगर के राधाविलास क्षेत्र निवासी  गोविंद बघेल ने बताया कि उनका चचेरा भाई विक्रम उर्फ ब्रजबिहारी बघेल (32वर्ष) के पैर में सूजन आने पर तीन दिन पहले रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में भर्ती किया था। उसके हाथ में भी सूजन आने लगी। शुक्रवार शाम को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि अस्पताल  की लापरवाही के कारण उसके चचेरे भाई की मौत हुई है। यहां पहले सेवा भाव से उपचार होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। अस्पताल के प्रति रोष व्यक्त किया। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर अस्पताल के स्वामी कृष्णकालीनंद महाराज ने कहा कि शाम को मरीज को उसकी दादी ने लिटाकर दाल पिला दी। इससे दाल उसकी सांस की नली में अटक गई। जानकारी होने पर तुरंत नर्स और डॉक्टर पहुंचे और मरीज को आईसीयू में ले जाकर उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।


मरीज के मौत का कारण उसके पिता एवं दादी की समझ आ गया। वह किसी तरह का हंगामा नहीं कर रहे हैं। वह युवक के शव को अस्पताल ले जाना चाहते हैं। लेकिन कुछ लोग और पार्षद यहां हंगामा कर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जो कि गलत है। यदि कोई शिकायत है कि कोर्ट से शिकायत कीजिए। जांच कराई इसका जवाब अस्पताल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed