फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP State Shooting Championship: Vishesh was ahead in Junior and Nishant in Youth

Mathura News: यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप जूनियर में विशेष और यूथ में निशांत रहे आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
UP State Shooting Championship: Vishesh was ahead in Junior and Nishant in Youth
मथुरा। 27वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना लगाते खिलाड़ी। - फोटो : mathura
मथुरा। 27वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन बीएसए कॉलेज में चल रहा है। बुधवार को हुए मुकाबले में एयर राइफल एनआर जूनियर पुरुष वर्ग में इटावा के विशेष यादव ने 400 में से 384 अंक पाए। एयर राइफल एनआर यूथ पुरुष वर्ग में बुलंदशहर के निशांत कुमार ने 400 में से 390 स्कोर किया। एयर राइफल एनआर सब यूथ पुरुष वर्ग में बागपत के करण ने 400 में से 373 अंकों के साथ अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

एयर राइफल एनआर जूनियर बालिका वर्ग में सहारनपुर की वृद्धिका त्यागी ने 400 में से 387 स्कोर, एयर राइफल एनआर यूथ बालिका वर्ग में बुलंदशहर की नित्या ने 400 में से 382 अंक, एयर राइफल एनआर सब यूथ बालिका वर्ग में सहारनपुर की प्रतिभा चौहान ने 400 में से 376 अंकों के साथ अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

एयर पिस्टल एन आर पुरुष वर्ग में आगरा के कुशाग्र रत्नम ने 400 में से 375 अंक, एयर पिस्टल एनआर जूनियर पुरुष वर्ग में शामली के विशेष कुमार 400 में से 364 अंक। एयर पिस्टल एनआर यूथ बालक वर्ग में फिरोजाबाद के लार्सन वर्मा ने 400 में से 367 अंक, एयर पिस्टल एनआर सब यूथ बालक वर्ग में मेरठ के दीपांशु ने 400 में से 386 अंक के साथ अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता संयोजक जिला राइफल क्लब कोच मनीष चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता 4 जुलाई तक चलेगी। यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन महासचिव जीएस सिंह ने कहा कि सभी वर्गों में युवा खिलाड़ी बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं यहां से क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी रूप में कैप्टन फरीदुद्दीन, डाॅ. हिमानी सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, मोहम्मद जैद खान, कपिल यादव, विकास तोमर, मनीष बालियान, देवेंद्र सिंह, हिमांशु, राहुल पंवार, रोहनदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed