फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP CM again coming to mathura

एक बार फिर ब्रज में आ रहे सीएम

Wed, 01 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 01 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
UP CM again coming to mathura
एक बार फिर सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ब्रजभूमि आ रहे हैं। इस बार मुख्यमंत्री का आगमन सांसद हेमामालिनी के निमंत्रण पर हो रहा है। इसका संदेश जिला प्रशासन को शासन ने भेज दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के लिए एक बार फिर अफसरों की दौड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और क्रीड़ा स्थली पर फिल्मी हस्तियों का दो दिवसीय समागम होने जा रहा है। सांसद की पहल पर नितिन देसाई सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन वृंदावन में करने जा रहे हैं। यह आयोजन 11, 12 अप्रैल को होगा। इसके उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पहुंचने की स्वीकृति दे दी है। इस आशय का संदेश बुधवार को डीएम मथुरा को मिल गया।
विज्ञापन


इसी के साथ डीएम राजेश कुमार ने एडीएम वित्त धीरेंद्र सचान, एडीएम कानून व्यवस्था एसके शर्मा, एसपी सिटी शैलेश कुमार पांडेय, एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ सदर अनिल यादव के साथ ही पीडब्लूडी आदि विभागों के अधिकारी बुधवार को अक्षयपात्र स्थित आयोजन स्थल का दौरा किया। यहां तैयारियों का जायजा लिया। आयोजकों को एंट्री गेट बढ़ाने का सुझाव दिया। व्यवस्थाओं में कुछ और भी परिवर्तन कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि मार्च माह के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री जिले में आए थे। यहां उन्होंने जतीपुरा, वृंदावन और मथुरा में कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए कई योजनाओं की घोषणा की थी। इस बार फिर मथुरा को कोई और सौगात मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक समय को लेकर संशय बना हुआ है। शासन ने मुख्यमंत्री का आगमन सुबह 11 बजे तय किया है, जबकि आयोजन शाम छह बजे से शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed