Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP Board: Opportunity to correct errors in academic details until the 12th

यूपी बोर्ड: शैक्षिक विवरण में त्रुटि सुधार का मौका 12 तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Opportunity to correct errors in academic details until the 12th
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के विवरण दर्ज कराने व सुधार के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 2 नवंबर से 12 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक पोर्टल क्रियाशील रहेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 में हाईस्कूल में 35323 और इंटरमीडिएट में 33578 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य लॉगइन कर छात्र, माता-पिता के नाम की वर्तनी, विषय/वर्ग, जेंडर, जाति, माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी), फोटो और 11वीं के पंजीकरण में दर्ज 10वीं के अनुक्रमांक में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। इसके अलावा, जन्मतिथि में बदलाव, पूर्ण नाम में संशोधन तथा विवरण डिलीट या रिस्टोर कराने जैसे ऑफलाइन मामलों के लिए 16 नवंबर तक आवश्यक अभिलेखों (प्रवेश आवेदन, एसआर रजिस्टर, एफिडेविट, टीसी आदि) के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरातन छात्रों के सहयोग से संवरेगा नगर पालिका इंटर कॉलेज
कोसीकलां। नगर पालिका इंटर कॉलेज में पुरातन छात्रों के सहयोग से कार्यालय विंग का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण में करीब 31 लाख रुपये का खर्च आएगा।
बुधवार को कॉलेज परिसर में सेवानिवृत्त प्रवक्ता आरएन भारद्धाज की अगुवाई में मुख्य अतिथि अजय मंगला ने सपत्नीक, कॉलेज प्रबंधक धर्मवीर अग्रवाल, अनुज कुलश्रेष्ठ, प्रदीप भारद्धाज ने मंत्रोच्चार के मध्य निर्माण कार्य का पूजन किया। कार्यालय विंग में प्रधानाचार्य कक्ष, इस दौरान अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वेदराम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

---------------------------

डॉ. सारिका ने थाईलैंड में प्रस्तुत किया शोध पत्र
मथुरा। थाईलैंड के फुकेत स्थित थावोर्न पाम बीच रिजॉर्ट में भारतीय मनोविज्ञान अकादमी द्वारा 26 से 28 अक्तूबर तक 11वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें मथुरा की मनोवैज्ञानिक डॉ. सारिका गौतम ने आमंत्रित वक्ता एवं चेयरपर्सन के रूप में सहभागिता कर शोध पत्र प्रस्तुत किया।
कॉन्फ्रेंस में डॉ. गौतम ने साइकोलॉजिकल पाथवेज फॉर फैमिलीज इन ट्रांजिशन सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने महिलाओं में ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर और जीवनसाथी एवं परिवार की भावनात्मक अनुपस्थिति के संबंध पर आधारित शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने शोध में बताया कि जीवनसाथी और परिवार से भावनात्मक सहयोग तथा जुड़ाव की कमी महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। संवाद
---------------------------
लक्ष्य से सफलता की ओर बढ़ेंगे विद्यार्थी
बलदेव। शीलचंद कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित विद्यार्थियों के लिए विशेष बौद्धिक व संस्कार संगोष्ठी के लक्ष्य बोध का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षा शोध संस्थान, लखनऊ के वरिष्ठ सलाहकार अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपनी दिनचर्या में आवश्यक बदलाव करना, समय का सदुपयोग करना आवश्यक है। प्रधानाचार्य रविशंकर गौड़ ने शिक्षा, अनुशासन व लक्ष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार ने, संयोजन पुष्पेंद्र शर्मा, संचालन आचार्य दुलेश कुमार ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed