फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP Board: Exams begin amid tight security and checking

यूपी बोर्ड: कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के बीच शुरू हुई परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Exams begin amid tight security and checking
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सघन चेकिंग के बीच शुरू हो गईं। परीक्षा के लिए बने 119 केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और पहचान पत्र की जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। हाईस्कूल की प्रथम पाली में 32,957 तथा इंटर में 32748 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिले के 119 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में हाईस्कूल के 35,188 तथा इंटरमीडिएट के 34,181 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। निर्धारित समय के अनुसार हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई। पहली पाली में 32,957 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2212 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा में 32748 विद्यार्थियों में से 2492 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूरे दिन दौड़ते रही जांच टीम
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में नकल करने वाले विद्यार्थियों को पकड़ने के लिए सात उड़नदस्तों का गठन किया गया है। इसमें से 6 उड़नदस्तों में जिला स्तरीय अधिकारियों को रखा गया है जबकि एक में मंडलीय टीम के अधिकारी शामिल किए हैं। उड़न दस्ते ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षार्थियों की तलाशी ली। डीआईओएस ने बताया कि पहले दिन कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed