{"_id":"68f3fbc857c944e569086c72","slug":"unreserved-special-trains-have-been-launched-for-passengers-during-the-festive-season-mathura-news-c-369-1-mt11016-137659-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: त्योहारों पर यात्रियों के लिए शुरू की अनारक्षित विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: त्योहारों पर यात्रियों के लिए शुरू की अनारक्षित विशेष ट्रेन
विज्ञापन
मथुरा। त्योहारों पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अनारक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के बीच चलेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 04412 हजरत निजामुद्दीन से 17, 18 और 19 अक्तूबर को रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 04411 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से 18, 19 और 20 अक्तूबर को संचालित होगी। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित श्रेणी (जनरल कोच) की होगी, जिससे त्योहारी सीजन में सामान्य यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
ट्रेन का मार्ग और ठहराव:
हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल, कोसीकलां, छाता, मथुरा जंक्शन, फरह, राजा की मंडी, आगरा कैंट, जाजू, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, सोनागिर और दतिया होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन तक जाएगी। हजरत निजामुद्दीन से शाम 7:30 बजे निकलेगी। रात 10:45 पर मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। आगरा कैंट होते हुए अगले दिन सुबह 5:30 बजे झांसी पहुंच जाएगी।