{"_id":"6aae3d8c42c0aeede706ae3c","slug":"unknown-vehicle-hits-tempo-near-akbarpur-bridge-woman-dies-and-13-injured-in-chhata-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, पलटते ही मची चीख-पुकार...महिला की मौत; 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, पलटते ही मची चीख-पुकार...महिला की मौत; 13 घायल
Sat, 19 Sep 2026 01:15 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:15 PM IST
सार
मथुरा के छाता में अकबरपुर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मथुरा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह अकबरपुर पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही छाता थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, इनमें से पांच घायलों को बाद में संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हादसे में मृत महिला
रागिनी (निवासी: सोम आश्रम, वृंदावन)
घायल होने वाले यात्रियों के नाम और पते
सोनम तिवारी (निवासी: नायबपुर, थाना ठठिया, कन्नौज)
अनु अग्निहोत्री (निवासी: ठठिया, कन्नौज)
अंजलि तिवारी (निवासी: रसूलपुर, थाना गुरसहायगंज, कन्नौज)
गौरीशंकर (निवासी: सोम आश्रम संत कॉलोनी, वृंदावन)
मनीष (निवासी: मुजहाना, थाना बिनावर, बदायूं)
रिद्धि (निवासी: सोम आश्रम, वृंदावन)
विक्की (निवासी: फाड़ा, थाना सब्जी मंडी, रोहतक)
जानू उर्फ ख्वाहिश (निवासी: रोहतक, हरियाणा)
गिरीश (निवासी: चुटमुरी, थाना दातागंज, बदायूं)
बबीता (निवासी: समरेर, थाना दातागंज, बदायूं)
ईशवरवती (निवासी: समरेर, थाना दातागंज, बदायूं)
लोकेश (निवासी: समरेर, थाना दातागंज, बदायूं)
सक्षम (निवासी: रोहतक)