{"_id":"67bb760682c30b174f088cb2","slug":"unknown-attackers-are-being-identified-from-the-video-of-the-incident-mathura-news-c-369-1-mt11002-125626-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घटना के वीडियो से अज्ञात हमलावरों की हो रही पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घटना के वीडियो से अज्ञात हमलावरों की हो रही पहचान
विज्ञापन
मथुरा। गांव गौशाला में अनुसूचित जाति के लोगों को पीटने वालों की तलाश में पुलिस दबिश तो दे रही है, साथ ही मोबाइल वीडियो की मदद से अज्ञात हमलावरों की पहचान भी कर रही है। गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस का सहयोग सर्विलांस की टीम भी कर रही है।
अज्ञात हमलावरों की शिनाख्त के लिए वधू पक्ष के लोगों के मोबाइल से मिली वीडियो से पहचान की जा रही है। वीडियो के माध्यम से कई अज्ञात हमलावरों की पहचान हो चुकी है। पुलिस वधू पक्ष व रिश्तेदारों के मोबाइल भी चेक कर रही है ताकि और वीडियो मिल सकें।
थाना पुलिस ने बताया कि सभी हमलावरों के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन हैं। सर्विलांस की टीम हमलावरों के मोबाइल लोकेशन जुटा रही है। कुछ हमलावरों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं, जबकि कुछ के मोबाइल की लोकेशन मिल गई है।