फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   underpass

मथुरा-अछनेरा सेक्शन पर अंडरपास बने मुसीबत

Thu, 19 Dec 2019 01:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
underpass
छड़ गांव के निकट रेलवे अंडरपास के नीचे भरा पानी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। मथुरा-अछनेरा सेक्शन पर रेलवे द्वारा बनवाए गए व्हीकल अंडरपास लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। तीनों अंडरपास में जलभराव होने से करीब 20 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

मथुरा से अछनेरा तक 35 किलोमीटर लंबे रेल खंड पर ग्रामीणों को आवागमन के लिए करोड़ों रुपये की लागत से गांव भाहई, छड़गांव और धाना शमशाबाद में अंडरपास बीते चार साल पहले बनाए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरपास में रेलवे इंजीनियरों ने बरसाती पानी रोकने को टिनशेड नहीं बनाए। न ही पानी को जमीन में पहुंचाने के लिए गहरी बोरिंग की।
विज्ञापन

जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते धाना शमशाबाद के निकट से होकर गुजर रहे नाले का पानी अंडरपास में भर जाता है। इससे ओल, बेरी, परखम, बामौली, धर्मपुरा, किरारई, शहजादपुर, सांतरुक, धाना जीवना, जिरौली समेत 20 गांवों का संपर्क कट जाता है। ग्रामीण रेलवे लाइन से ऊपर से होकर गुजरने को मजबूर हैं। स्कूल जाने के लिए बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से गुजरना निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव भेजा गया
अंडरपास में पानी भरने की समस्या का समाधान कराया जाएगा। एक अंडरपास के निकट से होकर नाला जा रहा है, जहां से पानी आ रहा है। टिनशेड भी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
- एसके श्रीवास्तव, पीआरओ डीआरएम रेलवे
बोले ग्रामीण
कभी भी हो सकता है हादसा
धाना शमशाबाद पर एलएचएस 365 बनाया गया है। इसमें अक्सर पानी भरा रहता है। इसके समाधान के लिए रेलवे इंजीनियर गंभीर नहीं हैं। ग्रामीणों को लाइन के ऊपर से गुजरना पड़ता है। कभी भी हादसा हो सकता है।
- कुंवर नरेंद्र सिंह निवासी बेरी
जल निकासी के इंतजाम नहीं
छड़गांव के निकट बनाए गए अंडरपास में थोड़ी सी बरसात होने पर पानी भर जाता है। रेलवे अफसरों को कई बार अवगत किया गया, अब टिन शेड डलवाई है। फिर भी पानी भर जाता है। जल निकासी के ठोस इंतजाम नहीं हैं।
- दिनेश कुमार निवासी किरारई
रेलवे नहीं दे रहा ध्यान
धाना जीवना से राजस्थान व ओल तथा अन्य गांवों के लोगों के लिए प्रमुख मार्ग पर बना अंडरपास में भरा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रेलवे इंजीनियर इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
- आदित्य सिंह निवासी बेरी
चालकों को होती दिक्कत
भाहई, छड़गांव धाना शमशाबाद में बने रेलवे अंडरपास में अक्सर गंदा पानी व कीचड़ भरा रहता है। इससे लोगों के वाहन गुजरने में दिक्कत होती है। कपड़े खराब हो जाते हैं। रेल अफसर व जिला स्तरीय अधिकारी ध्यान नहीं देते।

- हरेंद्र सिंह निवासी धाना जीवना
कई बार की गई शिकायत
रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास में जलभराव होने से रोजाना यहां होकर गुजरने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार प्रदर्शन व शिकायतें की गई लेकिन कोई कुछ करने को तैयार नहीं है।
- केके सिंह निवासी हथियाबली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed