फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Under the influence of alcohol, the secretary committed indecency with the president, the CDO ordered an inquiry

शराब के नशे में सचिव ने प्रधानपति से की अभद्रता, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
Under the influence of alcohol, the secretary committed indecency with the president, the CDO ordered an inquiry
फरह (मथुरा)। ब्लॉक कार्यालय में प्रधान पति से सचिव के शराब के नशे में अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधान संगठन ने सीडीओ से आरोपी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीडीओ ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मनरेगा के विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर जमालपुर की प्रधान के पति कल्यान सिंह ने सचिव विशाल वर्मा की बीडीओ से शिकायत की थी। वहां सचिव भी मौजूद थे। इस पर वह प्रधान पति पर भड़क गए और गाली-गलौज कर दी। कल्यान सिंह ने बताया कि शराब के नशे में धुत सचिव विशाल वर्मा ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद बीडीओ ने दोनों को अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

सचिव विशाल वर्मा ने उनकी गर्दन पकड़ कर मारपीट की कोशिश की। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में प्रधान संगठन ने बैठक कर बीडीओ फरह को सीडीओ के नाम पत्र देकर सचिव विशाल वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में ओमप्रकाश तरकर, हरिओम फतिया, लाखन सिंह, मुकेश चंद, हरेंद्र चौहान, राकेश सिंह, कालीचरण, उदय सिंह, राजेंद्र सिंह, यशपाल, दशरथ, विजय पाठक, तारा चंद आदि प्रधान मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव की ओर से प्रधान पति से अभद्रता करने के मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नितिन गौड़, सीडीओ, मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed