फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Under suspicious circumstances, a girl from Delhi committed suicide by consuming poisonous substance

जीएनएम छात्रा ने की आत्महत्या: मोबाइल में मिली चैट...शादी के सपने संजोए बैठी थी, जरा सी अनबन में दे दी जान

Sun, 08 Sep 2024 02:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 02:35 PM IST
सार

दिल्ली की रहने वाली  जीएनएम छात्रा ने विषाक्त खाकर अपनी जान दे दी। उसके मोबाइल की चैट से पुलिस ने मौत की वजह खोज निकाली। पुलिस इस मामले में और भी साक्ष्य जुटा रही है। 

 

विज्ञापन
Under suspicious circumstances, a girl from Delhi committed suicide by consuming poisonous substance
crime - फोटो : freepik

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली दिल्ली की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। ब्रज चिकित्सा संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए परिजनों को जानकारी दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मथुरा में रहकर नेटवर्क मार्केटिंग का काम करने वाले जालौन निवासी पुरुष मित्र से अनबन होने पर उसने आत्महत्या का कदम उठाया है।
विज्ञापन


 

नई दिल्ली स्थित नवजीवन नगर कैंप, निवासी 22 वर्षीय मीनू पुत्री मोहन सिंह गोवर्धन रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी के एक मकान में पिछले दिनों ही किराए पर रहने को पहुंची थी। मीनू ब्रज चिकित्सा संस्थान, दरेशी रोड से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर मकान मालिक द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि युवती के मोबाइल की कॉल और मैसेज का रिकॉर्ड देखा गया। इसमें सामने आया कि वह जालौन के एक युवक, जो कि मथुरा में रहकर नेटवर्क मार्केटिंग की नौकरी करता है। उससे बातचीत करती थी। दोनों शादी करने की भी प्लानिंग कर चुके थे। शुक्रवार को किसी बात पर इनमें अनबन हुई। इसके बाद युवक ने मीनू का फोन नहीं उठाया। इसी बात से वह तनाव में थी। उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी है। उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed