फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Under-23 District Wrestling Selection Trials to be Held on May 24

Mathura News: 24 मई को होंगे अंडर-23 जिला कुश्ती चयन ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Under-23 District Wrestling Selection Trials to be Held on May 24
मथुरा। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में महिला एवं पुरुष अंडर-23 जिला कुश्ती चयन ट्रायल 24 मई (रविवार) को बीएसए पीजी कॉलेज में किया जाएगा। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा पहलवान एवं महासचिव जनार्दन सिंह पहलवान ने बताया कि ट्रायल में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में वर्ष 2003 से 2007 के बीच जन्मे खिलाड़ी हिस्सा लेने के पात्र होंगे। सभी मुकाबले सीनियर वर्ग के निर्धारित भार वर्गों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का वजन प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा, जबकि कुश्ती मुकाबले सुबह 10 बजे से प्रारंभ होंगे। चयन ट्रायल के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। संघ पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए हैं। प्रतिभागियों को आधार कार्ड अथवा जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ संघ द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद ही खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed