फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UDICE student promotion work of 45 schools of the district is incomplete

Mathura News: जिले के 45 विद्यालयों का यूडाइस का स्टूडेंट प्रोगेशन का कार्य अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
UDICE student promotion work of 45 schools of the district is incomplete
मथुरा। शिक्षा अधिकारियों के निर्देश के बावजूद जिले के 45 विद्यालयों ने यूडाइस का स्टूडेंट प्रोगेशन का कार्य पूरा नहीं किया। इससे जनपद की रैकिंग खराब हो रही है। शिक्षा महानिदेशक द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों को नोटिस जारी किए हैं। यदि चार दिन में यह कार्य पूरा नहीं किया तो विद्यालयों की मान्यता समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक एवं खंड शिक्षा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) द्वारा विद्यालयों को कई बार केंद्र सरकार के यूडाइस पोर्टल पर विद्यार्थियों के प्रोगेशन का डाटा अपलोड करने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जिले के 45 विद्यालयों ने कार्य पूरा नहीं किया। कार्य पूर्ण न करने वाले बलदेव ब्लॉक के सर्वाधिक 15 विद्यालय हैं, जबकि छाता में एक, फरह में तीन, गोवर्धन में सात, मथुरा में छह, नौहझील में तीन राया में तीन एवं मथुरा व वृंदावन शहर के सात विद्यालयों ने यूडाइस रपोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रोगेशन का डाटा अपलोड करने का कार्य पूर्ण नहीं किया।
विज्ञापन


महानिदेशक ने नाराजगी जताते हुए इन स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्कूलों को इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस भेजे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि यूडाइस पोर्टल पर प्रोगेशन कार्य पूरा न करने पर विद्यालयों को नोटिस जारी किए हैं और चेतावनी दी है कि यदि 10 दिसंबर तक यह कार्य पूर्ण नहीं किया तो वह विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति परिषद को भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed