{"_id":"6a3c23a2f537eeac31098501","slug":"two-youths-drowned-in-the-yamuna-while-bathing-mathura-news-c-369-1-mt11020-148475-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्नान के दौरान यमुना में डूबे दो युवक, एक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्नान के दौरान यमुना में डूबे दो युवक, एक को बचाया
विज्ञापन
फोटो महावन यमुना में डूबे किशोर की तलाश में जुटे पीएसी के गोताखोर
महावन। गंगा दशहरा पर यमुना स्नान के दौरान हादसा हो गया। थाना महावन क्षेत्र के टाटंबरी घाट पर स्नान करते समय दो किशोर यमुना में डूब गए। एक को नाविकों ने बचा लिया, दूसरे की तलाश की जा रही है।
थाना महावन क्षेत्र के गांव नगला लोका निवासी अनिल कुमार (24 वर्ष), कन्हैया (21 वर्ष) तथा थाना बल्देव क्षेत्र के गांव बरोली निवासी कान्हा (16 वर्ष) सुबह करीब 8 बजे यमुना स्नान के लिए घाट पर पहुंचे। स्नान के दौरान अनिल और कान्हा गहरे पानी में चले गए। युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। नाविकों ने अनिल को बाहर निकाल लिया लेकिन कान्हा गहरे पानी में चला गया। थाना
महावन पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कराई। अनिल ने बताया कि तीनों युवक टाटंबरी आश्रम में गायों की देखभाल करते हैं। मृतक कान्हा के पिता दिव्यांग हैं और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एसडीएम महावन ऊषा सिंह, क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी, थाना निरीक्षक चेतराम शर्मा एवं थाना प्रभारी रिफाइनरी अजय कौशल मौके पर पहुंच गए। सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि पुलिस और पीएसी के गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे हैं।