फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two youths died due to drowning while taking bath in Yamuna in Mathura

Mathura News: यमुना में नहाते समय डूबे दो युवक, दोनों घूमने आए थे; गोताखोरों की मदद से बरामद किए गए शव

Tue, 06 Jun 2023 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 04:32 PM IST
सार

मथुरा में यमुना में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि दोनों घूमने आए थे। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद किए। 


 

विज्ञापन
Two youths died due to drowning while taking bath in Yamuna in Mathura
यमुना नदी में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना में नहाते समय दो युवक गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से इनकी तलाश कर रही थी। करीब 24 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर दोनों के शव बरामद कर लिए गए। घटना से घरों में चीख पुकार मची हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


घटना बलदेव थाना क्षेत्र की है। यहां आगरा जिले के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के भाग्य ज्योति एनक्लेव निवासी आशीष दिवाकर (18) और देवेंद्र गोस्वामी (22) सोमवार को घूमने आए थे। इस दौरान वह यमुना में नहाने लगे। गहराई में जाने से दोनों युवक डूब गए। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस भी रह

विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोरों ने बरामद किए दोनों के शव

थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालों की सूचना दी। साथ ही गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश में जुटी। देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चला। अंधेरा होने पर सर्च अभियान रोक दिया गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह से फिर से दोनों की तलाश शुरू की गई। दोपहर में दोनों के शव बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed