{"_id":"67f813be64eaf316e4092407","slug":"two-youths-beaten-up-in-a-fight-for-supremacy-mathura-news-c-369-1-mt11002-127812-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वर्चस्व की लड़ाई में दो युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वर्चस्व की लड़ाई में दो युवकों को पीटा
विज्ञापन
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में आधा दर्जन युवकों ने दो युवकों को पीट दिया। अचानक हुए हमले में दोनों युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली की जनकपुरी निवासी हिमांशु चौधरी और सांकेत पांडेय बृहस्पतिवार की शाम को औरंगाबाद के गोकुल बैराज पर एक दुकान पर खड़े होकर पानी पी रहे थे। तभी पीछे से तीन बाइक और एक कार में सवार होकर कुछ युवक आए। युवकों ने आते ही दोनों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए।
मौके पर हिमांशु चौधरी और सांकेत पांडेय लहूलुहान हालत में मिले। हिमांशु की हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडी समिति स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में सांकेत ने बताया कि उनके ऊपर महोली रोड निवासी अभी चौधरी, निखिल, सत्यम, परवेंद्र गौतम और उनके साथियों ने हमला किया है। सीओ सिटी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घायल के परिजन की तहरीर पर चार नामजद समेत तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए छह युवकों को हिरासत में लिया है।