{"_id":"699e018ab64809eba0057cad","slug":"two-youths-arrested-with-stolen-bike-and-knife-mathura-news-c-412-1-mt21014-5547-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चोरी की बाइक और छुरा समेत दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चोरी की बाइक और छुरा समेत दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
सुरीर पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो युवकों को किया गिरफ्तार।
- फोटो : घाघराघाट स्थित संजय सेतु।
सुरीर। कोतवाली पुलिस ने चोरी की अपाचे बाइक और छुरा समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना पुलिस ने बताया कि टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बेरा मोड़ पर पहुंचे तो वहां एक युवक अपाचे बाइक के साथ खड़ा था।
पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम गांव बेरा निवासी नारायण उर्फ लाला बताया। उसने अपने कपड़ों में एक छुरा छिपा रखा था। जांच में सामने आया कि बाइक गौरव निवासी महदौरा इगलास अलीगढ़ के नाम पंजीकृत थी। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया कि बाइक मुकेश उर्फ टीटू निवासी खैर अलीगढ़ की है जो कि खैर मंडी में आढ़त चलाता है। पुलिस ने टीटू उर्फ मुकेश निवासी खैर अलीगढ़ से पूछताछ की तो उसने बताया कि ये बाइक नारायण उर्फ लाला को अनाज खरीदने दे रखी है।
पूरी जांच के बाद सामने आया कि बाइक चोरी की है। इसकी रिपोर्ट थाना टप्पल में दर्ज है। पुलिस ने बताया कि नारायण उर्फ लाला निवासी बेरा और टीटू उर्फ मुकेश निवासी खैर थाना अलीगढ़ को चोरी की बाइक और छुरा समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद