{"_id":"69839e527e8df3e7640596c6","slug":"two-thieves-from-an-interstate-gang-arrested-mathura-news-c-369-1-mt11009-142115-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
हाइवे थाने में पुलिस की गिरफ्त में खड़े दोनों चोर।
मथुरा। देशभर के बड़े-बड़े शहरों के लग्जरी फ्लैट्स और हाईक्लास सोसाइटियों के बंद मकानों की रेकी करके चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को हाईवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.79 लाख रुपये की नकदी, आभूषण और तमंचे समेत अन्य सामग्री बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
18 जनवरी को हाईवे थाना क्षेत्र की हाईवे रेजिडेंसी कॉलोनी के करीब पांच फ्लैटों के ताले तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए थे। फ्लैट स्वामी राधिका माहेश्वरी और विधि पांडेय समेत अन्य ने थाना हाईवे में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और चोरों की शिनाख्त कर ली। मंगलवार रात पुलिस ने टैकमेन सिटी के पीछे दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान दिल्ली के थाना सहाबाद के प्रहलादपुर निवासी अमरजीत, भदोही के कोतवाली क्षेत्र रया निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। कुलदीप फिलहाल दिल्ली के थाना भलसुआ के जेजे कॉलोनी में किराये पर रहता है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग देशभर के बड़े शहरों की हाईक्लास सोसाइटी और लग्जरी फ्लैट्स में चोरी करता है। चोरी से पहले वह रेकी करते हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है, जल्दी ही अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
--
ये सामान हुआ बरामद
1.79 लाख रुपये की नकदी, पाजेब समेत अन्य आभूषण, दो तमंचा, एक कार और भारी मात्रा में वारदात के समय प्रयोग करने वाला सामान बरामद किया है।