{"_id":"67fd5a15570f2782b50015e4","slug":"two-tankers-filled-with-adulterated-bitumen-and-their-drivers-were-caught-mathura-news-c-369-1-mt11002-128043-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मिलावटी बिटुमिन से भरे दो टैंकर और चालक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मिलावटी बिटुमिन से भरे दो टैंकर और चालक पकड़े
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाने पर खड़े मिलावटी बिटुमिन से भरे टैंकर।
- फोटो : mathura
मथुरा। एसटीएफ आगरा और हाईवे पुलिस ने मिलावटी बिटुमिन से भरे दो टैंकर पकड़े हैं। सोमवार को टैंकर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने टैंकर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर टैंकरों के दोनों चालकों को भी गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि शनिवार की रात को भरतपुर मोड़ से बिटुमिन से भरे दो टैंकर पकड़े हैं। दोनों टैंकर रिफाइनरी से बिटुमिन लेकर निकले, लेकिन राजस्थान बाॅर्डर पर बने प्लांट में मिलावट के बाद संभल जा रहे थे। इसकी सूचना एसटीएफ आगरा ने हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही को दी। पुलिस और एसटीएफ ने मौके से टैंकर के साथ चालक फरह के महुअन निवासी दिनेश और अलीगढ़ के थाना गौड़ा स्थित गहलऊ निवासी वीरेंद्र सिंह को पकड़ लिया। पुलिस ने बिटुमिन की जांच कराई तो वह मिलावटी निकला। इस पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी।
जिलाधिकारी के आदेश के बाद टैंकर मालिक बालजीपुरम निवासी धर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों टैंकर का मालिक धर्मवीर है। उसकी तलाश की जा रही है।