फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two smugglers arrested while transporting 50 animals in a pickup truck to Aligarh

Mathura News: मैक्स पिकअप से 50 पशुओं को अलीगढ़ ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested while transporting 50 animals in a pickup truck to Aligarh
मथुरा। हाईवे पुलिस ने बुधवार को दो पशु तस्करों गिरफ्तार किया है जबकि एक मौके से भाग गया। ये राजस्थान के अलवर जिले से करीब चार दर्जन पशुओं को मैक्स पिकअप से अलीगढ़ ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में उन्हें धरदबोचा। पुलिस ने दो चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वाहनों के साथ पशुओं को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि राजस्थान के कठूमर से तीन मैक्स पिकअप में पशुओं को लादकर अलीगढ़ ले जा जा रहा था। पुलिस टीम सक्रिय हो गई। जैसे ही मैक्स पिकअप ट्रांसपोर्ट नगर के निकट पहुंचीं, तीनों को रुकवा लिया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक भागने लगे लेकिन घेराबंदी कर दो को पकड़ लिया, जबकि तीसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने गाड़ियों की जांच की तो उसमें 45 पड्डे और पांच भैंस लदीं थीं। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। तीनों गाड़ियों में ठूस-ठूस कर पशुओं को भरा गया था। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह इन पशुओं को अलीगढ़ के कसाईखानों या मंडियों में खपाने के लिए ले जा रहे थे। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही तीसरी तलाश जारी है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed