{"_id":"66f837587b49d7799009cf94","slug":"two-rooms-of-house-collapsed-in-mathura-woman-died-after-being-buried-under-rubble-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भरभराकर गिरे घर के दो कमरे, मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भरभराकर गिरे घर के दो कमरे, मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई; घर में मची चीख पुकार
Sat, 28 Sep 2024 10:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:36 PM IST
सार
मथुरा में घर के दो कमरे भरभराकर गिर गए। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मची।
विज्ञापन
Mathura News: भरभराकर गिरे घर के दो कमरे
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की शाम घर के दो कमरे भरभराकर गिर गए। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला ऊंचागांव गांव की है। गांव निवासी जीवनलाल के घर में शनिवार की शाम करीब छह बजे दो कमरे भरभराकर गिर गए। इसी समय बहू नवल देवी (30) आंगन में झाड़ू लगा रही थी। नवल देवी मलबे में दब गईं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जब तक लोग उन्हें निकालते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रधान रोतान सिंह ने बताया कि कमरों के पीछे बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे कमरे भरभराकर गिर गए। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि मकान गिरने से महिला दब गई। उनकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन