फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two principal in one school

एक स्कूल में नियुक्त किए दो हेडमास्टर

Sat, 11 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 11 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
two principal in one school
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में एक ही स्कूल में दो प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति कर दी गई। बीएसए ने मामले में जिम्मेदार लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन

बता दें कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में छह मई को प्राइमरी के सहायक अध्यापकों की 215 पदों पर पदोन्नति हुई थी।

79 वें नंबर की शिक्षिका सुनीता यादव ने बलदेव के गांव अबैरनी के गांधी प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में प्रधानाध्यापक पद के लिए च्वाइस लॉक की। उनको विद्यालय आवंटित हो गया और दस मई को सुनीता यादव ने चार्ज भी ले लिया। इसके बाद पदोन्नति प्रक्रिया में शेष रह गए 32 पदों पर वेंटिंग सूची जारी करते हुए आठ जून को फिर से काउंसलिंग कराई गई। 
विज्ञापन


प्रतीक्षा सूची में एक बार फिर अबैरनी के गांधी प्राथमिक विद्यालय द्वितीय को शामिल करते हुए प्रधानाध्यापक का पद रिक्त दिखा दिया गया। और तो और धानातेजा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका शिखा सिंह ने तीसरे नंबर पर इस विद्यालय को आवंटित भी करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब शिखा सिंह को पता लगा कि इस विद्यालय में पहले से ही हेडमास्टर कार्यरत हैं तो उन्होंने बीएसए को मामले की जानकारी दी और अन्य विद्यालय में नियुक्ति देने को कहा। इसके बाद भी उनके आवेदन पत्र पर कार्रवाई नहीं की गई। विभागीय गलती का खामियाजा अब शिक्षिका को भुगतना पड़ रहा है। 



बलदेव के गांव अबैरनी गांधी प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में पहले से हेडमास्टर होने के बाद भी उसे रिक्त विद्यालय दिखा दिया गया। इसके चलते ही शिक्षिका ने उस विद्यालय को लॉक किया। मामले में जिम्मेदार एबीएसए और लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा है। 
- राजीव कुमार यादव
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed