{"_id":"05c464411b9f1197df203a58a8a4383a","slug":"two-person-died-in-an-accident-due-to-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण गड्ढेे में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण गड्ढेे में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रिफाइनरी क्षेत्र में सोमवार को सुबह लोहे का सामान लेकर जा रहे ट्रैक्टर और ट्राली घने कोहरे के कारण गहरे गड्ढे में गिर गए। हादसे में चालक और एक प्लंबर ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली में बीएसएफ की निर्माणाधीन इमारत के लिए सामान लेकर जाया जा रहा था।
रिफाइनरी क्षेत्र में गांव बाद के पीछे धनगांव रोड पर बीएसएफ की 165वीं बटालियन के लिए इमारत बनाई जा रही हैं। इसके लिए सुबह 10 बजे गांव बाद निवासी ट्रैक्टर चालक कलुआ (30) पुत्र मोतीराम और प्लंबर ठेकेदार सुरियामनी बेहरा निवासी गांव व थाना आली जिला कें दरापाड़ा ट्रैक्टर-ट्राली से लोहे के पाइप, सरिया और अन्य सामान लेकर जा रहे थे।
10:30 बजे घने कोहरे में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे गड्ढे में पलट गया। घटना में कलुआ और सुरियामनी बेहरा ट्रैक्टर के नीचे दब गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसकी जानकारी दोपहर 12 बजे कोहरा हटने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों को हो सकी। राहगीरों ने इसकी सूचना रिफाइनरी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए थे।
विज्ञापन
जीजा के यहां रहते थे कलुआ
मूल रूप से थाना बलदेव के गांव गढ़सौली निवासी कलुआ के माता पिता का बचपन में ही स्वर्गवास हो गया था। आठ साल की उम्र वे अपने जीजा गांव बाद निवासी गुलाब सिंह के पास रहते थेे और गुलाब सिंह का ट्रैक्टर चलाते थे।
एक्सप्रेस वे पर कोहरे में भिड़े आधा दर्जन वाहन
रविवार रात्रि को हुए घने कोहरे में थाना बल्देव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की सीमा के निकट किलोमीटर संख्या 147 पर आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पहुॅंची खंदौली पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुॅंचाया।