फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two people were arrested for duping a victim of six lakh rupees by selling fake gold bricks.

Mathura News: नकली सोने की ईंट बेच छह लाख रुपये ठगने वाले दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two people were arrested for duping a victim of six lakh rupees by selling fake gold bricks.
मथुरा। थाने में पुलिस गिरफ्त में खड़े दोनों आरोपी। - फोटो : mathura
मथुरा। हाईवे पुलिस ने पीले रंग की धातु को सोने की ईंट बताकर कम दामों में बेचकर छह लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पीले रंग की ईंटों समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। आरोपी फिर से पीड़ित को नकली सोना बेचने आए थे, इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला खंडवा के गांव साडियापानी पुलिस आबादी निवासी सवाई सिंह ने 12 अगस्त को हाईवे थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज कराई रिपोर्ट में उन्होंने बताया था कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और कहा कि राजस्थान से राहुल शर्मा बोल रहा हूं और आपको पहचानता हूं। उसने बातों में उन्हें फंसा लिया और कहा कि वह हाइड्रा मशीन चलाता है। एक स्थान पर खोदाई करते समय उसे सोने की ईंटें मिली हैं। इसे वह आधे दामों में बेचना चाहता है। पीड़ित उसकी बातों में आ गए और 12 सितंबर को मथुरा के जयगुरुदेव मंदिर के पास बुलाकर सोने की ईंटें छह लाख रुपये में खरीद लीं।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने घर जाकर चेक किया तो ईंटें पीतल की निकलीं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी ने पीड़ित को ठगने के लिए फिर से फोन किया और फिर से सोने की ईंटें बेचने का लालच दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने रविवार को आरोपी को माल गोदाम रोड पर बुला लिया और जैसे ही आरोपी माल गोदाम रोड पर पहुंचे, मौजूद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में शातिरों ने अपने नाम राजस्थान के डीग जिले के थाना जुरहेरा के भंडारा निवासी मो.असगर और हरियाणा के पलवल जिले के गांव भिडूकी निवासी थलेश बताया। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि शातिरों के कब्जे से दो पीली ईंट, दो तमंचे, कारतूस व कार बरामद हुई है। फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed